• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब जमानत के लिए खटखटाएं डिजिटल दरवाज़ा: नालंदा कोर्ट में ई-फाइलिंग अनिवार्य, 27 अप्रैल से नया नियम लागू
Image

अब जमानत के लिए खटखटाएं डिजिटल दरवाज़ा: नालंदा कोर्ट में ई-फाइलिंग अनिवार्य, 27 अप्रैल से नया नियम लागू

नालंदा, 16 अप्रैल (अविनाश पांडेय) न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नालंदा न्यायमंडल में अब नियमित और अग्रिम जमानत आवेदन के लिए ई-फाइलिंग अनिवार्य कर दी गई है। गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव दिनेश कुमार, नमिता सिंह सहित कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

निर्णय के अनुसार अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नालंदा के न्यायालय में जमानत से जुड़े सभी आवेदन केवल ई-फाइलिंग के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। बताया गया कि इससे पहले भी नालंदा व्यवहार न्यायालय में एन.आई. एक्ट की धारा 138 के तहत दायर मामलों में ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू थी।

अब इस दायरे को बढ़ाते हुए नियमित और अग्रिम जमानत आवेदन भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं। आवेदक स्वयं या अधिकृत ई-सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन दाखिल कर सकते हैं। जिन अधिवक्ताओं को तकनीकी दिक्कत हो, वे बिहारशरीफ या हिलसा स्थित ई-सेवा केंद्रों पर तैनात कर्मियों और पारा विधिक स्वयंसेवकों से सहायता ले सकते हैं।

यह नई व्यवस्था 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। अधिवक्ता संघ ने इसे सरल, पारदर्शी और जनहितकारी कदम बताते हुए स्वागत किया है। न्यायालय प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top