• Home
  • स्थानीय समाचार
  • सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत: बाजार में शोक की लहर, सराफा संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Image

सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत: बाजार में शोक की लहर, सराफा संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर बाजार में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से युवा व्यवसायी रितेश कुमार उर्फ बबलू की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सराफा व्यवसायी संघ की ओर से शहीद भगत सिंह पुस्तकालय भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित व्यवसायियों ने स्व. बबलू के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम ज्वैलर्स के स्वामी रमेश कुमार ठाकुर ने की। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड उप प्रमुख सह मां भगवती ज्वैलर्स के स्वामी सुजीत कुमार चौधरी ने कहा कि बबलू एक मिलनसार, कर्मठ और नेकदिल इंसान थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। अन्य वक्ताओं विकास ठाकुर, रत्नेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, बैजू ठाकुर, नरेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अमित कुमार, विक्रम कुमार, मुन्ना ठाकुर, सुमन जी, पंकज और राजा ठाकुर ने भी उनके व्यक्तित्व और व्यवसायिक योगदान को याद किया।

सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके असमय निधन से सराफा व्यवसाय जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा के बाद सराफा व्यवसायी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संघ की ओर से सहयोग राशि उनके पिता राजकुमार साह को सौंपी गई। संघ पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहेंगे और भविष्य में भी हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top