• Home
  • राष्ट्रीय
  • मिडिल ईस्ट संकट का असर: सरकार का बड़ा बयान, LPG की कमी नहीं, ‘छोटू सिलेंडर’ बना सहारा
Image

मिडिल ईस्ट संकट का असर: सरकार का बड़ा बयान, LPG की कमी नहीं, ‘छोटू सिलेंडर’ बना सहारा

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (अशोक “अश्क”) मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर के ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। कई देशों में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

हालांकि सरकार ने यह भी स्वीकार किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में एलपीजी सिलेंडर की डिलिवरी में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन सप्लाई बाधित नहीं होगी। इसी बीच आम लोगों को राहत देने के लिए 5 किलो वाले ‘छोटू सिलेंडर’ की सुविधा को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह 5 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें तुरंत गैस की जरूरत होती है या जो अस्थायी रूप से कहीं रह रहे हैं। इस सिलेंडर को नजदीकी गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

सबसे खास बात यह है कि इस सिलेंडर के लिए एड्रेस प्रूफ की अनिवार्यता नहीं है। उपभोक्ताओं को केवल एक वैध पहचान पत्र दिखाना होता है, जिसके बाद उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाता है। इसकी कीमत लगभग 1450 से 1700 रुपये के बीच बताई जा रही है, जिसमें भरा हुआ सिलेंडर और रेगुलेटर भी शामिल होता है।सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर अतिरिक्त गैस की खरीदारी न करें और जिम्मेदारी के साथ संसाधनों का उपयोग करें। फिलहाल, देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top