• Home
  • स्थानीय समाचार
  • विभूतिपुर में भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Image

विभूतिपुर में भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर, 12 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले के विभूतिपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। उत्तरी मंडल के तत्वावधान में किसान भवन, माधोपुर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आज के दौर में बेहद प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि उनके मानवतावादी दृष्टिकोण, एकात्म मानववाद और सामाजिक समरसता के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे, प्रेम और समानता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने के गुर भी बताए गए। इस मौके पर जिला महामंत्री कपिलदेव चौधरी, रमाकांत राय, जिला मंत्री रविंद्र पासवान, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक कुमार गौतम, नमो ऐप कमेटी के अजय कुमार झा समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top