Image

घर बचाओ की गुहार, एक्सप्रेसवे रूट बदलने की मांग से बढ़ी हलचल

समस्तीपुर, 11 अप्रैल (रंजीत कुमार) हल्दिया-रक्सौल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर क्षेत्र में विवाद गहराने लगा है। प्रखंड के राघोपुर हाई स्कूल के पीछे से प्रस्तावित रूट के खिलाफ अब आवाज तेज हो गई है। समाजसेवी अमरजीत ठाकुर ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर रूट परिवर्तन की मांग की है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग से सैकड़ों परिवारों के घर उजड़ने का खतरा है, जिससे भारी जनहानि और विस्थापन की स्थिति बन सकती है। आवेदन में सुझाव दिया गया है कि एक्सप्रेसवे को स्कूल के आगे पूर्वी दिशा के खाली मैदान से गुजारा जाए, जहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और किसी को नुकसान भी नहीं होगा।

इस मांग के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, जबकि स्थानीय लोगों में भी चिंता और आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top