• Home
  • राष्ट्रीय
  • कैश कांड में बड़ा मोड़: जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, संसद की कार्रवाई पर लगा ब्रेक
Image

कैश कांड में बड़ा मोड़: जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, संसद की कार्रवाई पर लगा ब्रेक

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बहुचर्चित ‘कैश कांड’ में फंसे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वह “भारी मन” से यह निर्णय ले रहे हैं, हालांकि इस्तीफे के कारणों का खुलासा करने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया। यह मामला 14 मार्च 2025 को उस वक्त सामने आया था, जब दिल्ली स्थित उनके आवास पर भीषण आग लग गई थी।

उस समय वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट में जज थे। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में जला हुआ नकद मिला, जिसने पूरे न्यायिक तंत्र को झकझोर दिया। विवाद बढ़ने के बाद जस्टिस वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया था। साथ ही उन्हें न्यायिक कार्यों से अलग कर दिया गया था, यानी वह पद पर रहते हुए भी किसी मामले की सुनवाई नहीं कर रहे थे। इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 12 अगस्त 2025 को जजेस इंक्वायरी एक्ट, 1968 के तहत एक जांच समिति गठित की थी।

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली इस समिति में जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता बी.वी. आचार्य शामिल थे। समिति अपनी रिपोर्ट अंतिम चरण में तैयार कर चुकी थी। अब यदि राष्ट्रपति इस्तीफा स्वीकार कर लेती हैं, तो संसद में चल रही महाभियोग प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जाएगी और मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, इस्तीफा देने के कारण वर्मा को सेवानिवृत्त जज के सभी लाभ भी मिलते रहेंगे।

Releated Posts

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ISRO में मची हलचल: वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों से सरकार सख्त, नए आदेश के बिना नहीं मिलेगी मंजूरी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (अशोक “अश्क”) भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top