• Home
  • रेलवे
  • बिहार में रेल क्रांति, बिहटा से औरंगाबाद तक नई लाइन से आसान होगा सफर
Image

बिहार में रेल क्रांति, बिहटा से औरंगाबाद तक नई लाइन से आसान होगा सफर

पटना, 10 अप्रैल (अविनाश कुमार) भारतीय रेलवे ने बिहार में एक और बड़ी रेल परियोजना को गति दे दी है। बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड होते हुए औरंगाबाद तक नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार आने की उम्मीद है।करीब 117 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद तक लगभग 13 किलोमीटर रेल लाइन बनाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड तक निर्माण कार्य होगा।

शुरुआती दौर में सिंगल लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 3606.42 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए लगभग 500 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। रेलवे द्वारा नजरी नक्शा और मापी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि मई तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जून में जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। रेलवे इस बात पर भी मंथन कर रहा है कि नए स्टेशन, यार्ड और अन्य ढांचे कहां विकसित किए जाएं।

इस रेल लाइन के बन जाने से पटना और औरंगाबाद के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी। वर्तमान में जहां सफर में लंबा समय लगता है, वहीं नई लाइन के बाद यह दूरी महज डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो सकेगी। परियोजना के तहत अनुग्रह नारायण रोड से बिहटा के बीच 13 नए स्टेशनों का निर्माण भी प्रस्तावित है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्‍वती चंद्र ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की रिपोर्ट जल्द तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इस परियोजना से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और बिहार के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top