• Home
  • रेलवे
  • सप्तक्रांति पर सियासी संग्राम: दरभंगा तक विस्तार नहीं होने दूंगा, सांसद का बड़ा ऐलान
Image

सप्तक्रांति पर सियासी संग्राम: दरभंगा तक विस्तार नहीं होने दूंगा, सांसद का बड़ा ऐलान

पटना, 09 अप्रैल (पटना डेस्क) सप्तक्रांति एक्सप्रेस के दरभंगा तक विस्तार की अटकलों के बीच पश्चिमी चंपारण की सियासत गरमा गई है। क्षेत्र के सांसद संजय जायसवाल के एक फेसबुक पोस्ट ने यात्रियों और स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगा दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी हालत में इस प्रस्ताव को लागू नहीं होने देंगे। सांसद ने बताया कि वे पिछले 12 दिनों से बंगाल में हैं और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। इसी दौरान उन्होंने सप्तक्रांति एक्सप्रेस को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उनका कहना है कि दरभंगा से पहले ही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली के लिए लगभग उसी समय चलती है, ऐसे में दूसरी ट्रेन का विस्तार चंपारण के यात्रियों के हित में नहीं होगा। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जनता की भावनाओं को समझते हैं और चंपारण के हितों की अनदेखी नहीं करेंगे। जायसवाल ने दो टूक कहा, “मैं इसे लागू नहीं होने दूंगा।” गौरतलब है कि गुरुवार को सांसद ने मुर्शिदाबाद के खरग्राम विधानसभा क्षेत्र के गनफुल गांव में संगठनात्मक बैठक को भी संबोधित किया।

यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।अब देखना यह है कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस का यह मुद्दा आने वाले दिनों में क्या मोड़ लेता है।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top