• Home
  • रेलवे
  • आनंद विहार-लौकहा ट्रेन होगी स्थायी, सीमावर्ती क्षेत्र में रेलवे विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Image

आनंद विहार-लौकहा ट्रेन होगी स्थायी, सीमावर्ती क्षेत्र में रेलवे विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पटना, 06 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली के आनंद विहार से लौकहा तक चल रही स्पेशल ट्रेन अब स्थायी रूप से संचालित होगी। यह जानकारी क्षेत्रीय सांसद रामप्रीत मंडल ने मधुबनी के लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दी।कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में हुआ।

इसकी अध्यक्षता संपैत कलंत्री ने की, जबकि संचालन मुखिया संजीव कुमार साह ने किया। सांसद ने बताया कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन अब नियमित रूप से चल सकेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लौकहा बाजार स्टेशन पर वाशिंग पिट तथा खुटौना स्टेशन पर रैक प्वाइंट का निर्माण जल्द शुरू होगा।सांसद ने बताया कि झंझारपुर-लौकहा रेलखंड के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने 1540 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास करने का भरोसा दिया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दरभंगा-पटना के लिए नियमित ट्रेन सेवा की मांग भी उठाई, ताकि छात्रों, व्यापारियों और मरीजों के आवागमन में सुविधा हो। कई लोगों ने सुझाव दिया कि जयनगर-पटना के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन की कुछ बोगियों को सकरी से लौकहा तक विस्तारित किया जाए और वापसी में दोनों रूट की बोगियों को जोड़कर पटना भेजा जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा मिले और रेलवे का राजस्व बढ़े। इस अवसर पर घोघरडिहा के बेचन मंडल, अजय कुमार आजाद, अरुण वर्मा, वसिष्ठ मंडल, दिनेश प्रसाद गुप्ता, जिप सदस्य चंद्रभूषण साह, अरविंद महतो, विजयशंकर प्रसाद, कमलाकांत भारती, मोती मंडल, राजदेव सिंह, जोखन पासवान, महेन्द्र कामत, हरिशंकर महतो, अजय कुमार सिंह, रामकुमार यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह रेलवे परियोजना सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन और व्यापार को नई गति देने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top