• Home
  • स्वास्थ्य
  • विभूतिपुर में लगा फ्री हेल्थ जांच शिविर, ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
Image

विभूतिपुर में लगा फ्री हेल्थ जांच शिविर, ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

समस्तीपुर, 04 अप्रैल (राजकुमार) विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भरपुरा पट्टाया पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में फ्री मेगा हेल्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन गंगा प्रसाद यादव और डॉक्टरों की टीम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होकर संध्या 5 बजे तक चला।

शिविर में कायरा लाइफ केयर और आर एल सी हॉस्पिटल के डॉक्टर राहुल कुमार, सुमीत कुमार, अरविंद कुमार सहित संचालक राज और गोविंद ने मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श किया।शिविर में मरीजों को आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज की जानकारी भी दी गई। कुल 30 लोगों को आर एल सी अस्पताल, पटना ले जाकर जांच करवाने के बाद कल वापस लाया जाएगा।

शिविर संचालन में शिव शंकर प्रसाद यादव, भागवत यादव, मंतोष कुमार पासवान, विजय, राकेश, प्रकाश, रंजू, पुनिता, चांदनी, राजबली राय, सोनू, रॉकी और प्रियरंजन ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस हेल्थ शिविर से स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी।

Releated Posts

10 साल में 11 हजार मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन का रिकॉर्ड, रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल में उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) स्थानीय रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर…

20 बेड की हाईटेक यूनिट पर लटका ताला: डुमरांव अस्पताल के औचक निरीक्षण में भड़के विधायक, डॉक्टरों की कमी पर जताई नाराजगी

बक्सर, 19 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के शनिवार को हुए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की कई…

टीबी पर नालंदा का बड़ा वार: घर-घर स्क्रीनिंग अभियान, 1.12 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग ने…

नहीं होगी इलाज में देर : नालंदा सदर अस्पताल में शुरू होगी अत्याधुनिक ICU सेवा, गंभीर मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

नालंदा, 29 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top