• Home
  • Crime
  • 2 करोड़ के लूटकांड के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: बेगूसराय में मुठभेड़, गोलियों की गूंज से दहला इलाका
Image

2 करोड़ के लूटकांड के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: बेगूसराय में मुठभेड़, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

दरभंगा, 04 अप्रैल (अजय यादव) बिहार में सनसनीखेज ज्वेलरी लूटकांड के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ ने इलाके में दहशत फैला दी। दरभंगा के चर्चित ‘प्रेम ज्वेलर्स’ लूटकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को शनिवार सुबह बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायण चौक के पास बड़ी सफलता मिली, जहां छिपे बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही बिहार एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की, लेकिन खुद को घिरता देख अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और कई राउंड फायरिंग हुई। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ घंटों तक चलती रही। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगने की खबर है, जबकि चार अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बेगूसराय के एसपी मनीष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। वहीं दशरथपुर इलाके में भी बदमाशों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को दरभंगा के कटकी बाजार स्थित ‘प्रेम ज्वेलर्स’ में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब सवा दो करोड़ की लूट को अंजाम दिया था। पिस्तौल के दम पर दुकानदार और उनके बेटे की पिटाई कर 25 लाख नकद और करीब दो करोड़ के जेवर लूट लिए गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top