• Home
  • Crime
  • मोतिहारी में मौत का कारोबार: 5 की गई जान, 700 लीटर ज़हरीली स्प्रिट बरामद—हजारों जानें थी खतरे में
Image

मोतिहारी में मौत का कारोबार: 5 की गई जान, 700 लीटर ज़हरीली स्प्रिट बरामद—हजारों जानें थी खतरे में

मोतिहारी, 04 अप्रैल (गौरव कुमार गुप्ता) बिहार के मोतिहारी जिले से जहरीली शराब का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस भयावह कांड के खुलासे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 700 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद की है।

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरामद स्प्रिट में शुद्ध मेथनॉल पाया गया है, जिससे करीब 3,000 लीटर जहरीली शराब बनाई जा सकती थी। अगर यह खेप बाजार में पहुंच जाती, तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर राजा कुमार ने अपने घर के सामने खेत के नाले में 27 जरकीनों में स्प्रिट छुपाकर रखी थी। प्रत्येक जरकीन में 26 लीटर स्प्रिट भरी गई थी। इस मामले में पुलिस ने राजा कुमार सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान इस पूरे नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पीपराकोठी के कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाया, जिसे परसौना के खलीफा और सुनील शाह को बेचा गया। इसके बाद यह जहरीली शराब नागा राय और जम्मू बैठा के जरिए विभिन्न इलाकों में सप्लाई की गई। पुलिस ने नागा राय और जम्मू बैठा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। प्रशासन ने इस पूरे मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया थाना प्रभारी उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है। कई मरीजों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्रशासन की टीम लगातार कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top