• Home
  • Crime
  • समस्तीपुर में दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की सरेआम हत्या, इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल
Image

समस्तीपुर में दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की सरेआम हत्या, इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल

समस्तीपुर, 03 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। समस्तीपुर से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे रेलवे लोको पायलट प्रमोद कुमार (पुत्र राजेंद्र कापर) को बाइक सवार अपराधियों ने ताजपुर-हलई सड़क पर दरजनिया पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

उनके शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए और वे मौके पर ही दम तोड़ दिए। सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। मृतक के परिजन आक्रोशित हैं और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Releated Posts

75 लाख की रंगदारी का खेल, फिल्मी स्टाइल में फिरौती मांगने वाले 7 युवक गिरफ्तार

नालंदा, 10 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर व्यवसायी से 75 लाख रुपये…

वीडियो कॉल में पुलवामा आरोपी बना रिटायर्ड शिक्षक, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6.20 लाख उड़ाए

नालंदा, 09 अप्रैल (अविनाश पांडेय) साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 6.20…

कैमरे में कैद रिश्वत का खेल: 5 हजार लेते पकड़े गए पुलिस अफसर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 07 अप्रैल (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस विभाग की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।…

कैमरे में कैद रिश्वतखोरी, मुजफ्फरपुर में दारोगा पर गिरी गाज, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 06 अप्रैल (संतोष गुप्ता) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिस महकमे से रिश्वतखोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top