• Home
  • स्थानीय समाचार
  • तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, सड़क पर मचा हड़कंप
Image

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, सड़क पर मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 03 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सोती सलेमपुर निवासी मनोज सदा और अजय सदा के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक मुसरीघरारी से ताजपुर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया।

वहां दोनों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर नीरज कुमार के अनुसार मनोज सदा के पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि अजय सदा के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top