• Home
  • फ़िल्म
  • धुरंधर 2 का तूफान बरकरार: 15 दिन बाद आमिर खान का रिव्यू वायरल, फिल्म पर उठे सवाल भी तेज
Image

धुरंधर 2 का तूफान बरकरार: 15 दिन बाद आमिर खान का रिव्यू वायरल, फिल्म पर उठे सवाल भी तेज

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (अशोक “अश्क”) रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज रिलीज के 15 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा, वहीं अब बॉलीवुड के बड़े सितारे भी इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साउथ सुपरस्टार्स राम चरण, अल्लू अर्जुन और रजनीकांत पहले ही फिल्म देख चुके हैं।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल ने भी फिल्म की सराहना की थी। अब 15 दिन बाद बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने भी फिल्म देख ली है। आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि “धुरंधर: द रिवेंज की पूरी टीम को तहे दिल से बधाई। आपका पैशन, विजन और मेहनत साफ तौर पर दर्शकों तक पहुंचा है।” उनके इस रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर ने फिल्म न देखने की बात कही थी, लेकिन तारीफ जरूर सुनी थी। अब उनका सकारात्मक रुख फिल्म के पक्ष में माहौल मजबूत कर रहा है। हालांकि, जहां एक ओर फिल्म को दर्शकों और सितारों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे ‘राजनीतिक प्रोपेगेंडा’ करार दे रहे हैं। इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार शानदार बना हुआ है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाता है।

Releated Posts

देश को दिवालिया होने से बचाने की जंग: मनोज बाजपेयी बने साइलेंट सेवियर, टीज़र ने मचाया तहलका

नई दिल्ल, 07 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर बड़े पर्दे पर…

12 करोड़ की डिमांड से मचा बवाल: पवन सिंह–ज्योति का तलाक केस फिर टला, कोर्ट में नहीं पहुंचे दोनों

पटना, 05 मई (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh की निजी जिंदगी एक बार फिर…

शक्तिमान बन सकते हैं दूल्हा: 67 की उम्र में कुंवारे मुकेश खन्ना बोले, पत्नी किस्मत में लिखी होती है, अफेयर नहीं

नई दिल्ली, 03 मई (अशोक “अश्क”) टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक…

बॉलीवुड में नहीं मिला सहारा: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, खुद के दम पर बनी ग्लोबल स्टार

नई दिल्ल, 30 अप्रैल (अशोक “अश्क”) प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी फिल्मी यात्रा को लेकर बड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top