• Home
  • स्थानीय समाचार
  • बक्सर में गैस सप्लाई की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, हजारों शिकायतें दर्ज
Image

बक्सर में गैस सप्लाई की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, हजारों शिकायतें दर्ज

बक्सर, 02 अप्रैल (विक्रांत) जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार ने बताया कि जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 27 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं, जो उपभोक्ताओं तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं।

13 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच 94,057 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि वर्तमान में 6,032 सिलेंडर एजेंसियों के पास स्टॉक में उपलब्ध हैं। जिले में प्रतिदिन औसतन 6,419 सिलेंडरों की मांग है, जबकि 5,808 सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। फिलहाल 25,846 बुकिंग लंबित हैं, जिससे लगभग 4.4 दिनों का बैकलॉग बना हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहरी उपभोक्ता 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन के अंतराल के बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इस व्यवस्था से सप्लाई को संतुलित रखने में मदद मिल रही है। गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 21 मार्च को बक्सर सदर अनुमंडल में औचक निरीक्षण के दौरान दो रेस्टोरेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 24 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।

वहीं 31 मार्च और 1 अप्रैल को 58 एजेंसियों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई।जन शिकायतों के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है। अब तक 646 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 543 का निष्पादन किया जा चुका है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और सोशल मीडिया की निगरानी लगातार जारी है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top