• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना में काला दिवस: श्रमिक-किसान संगठनों ने बुलंद किया आंदोलन का स्वर, अजय कुमार, कौशलेंद्र वर्मा समेत सभी नेता रहे मौजूद
Image

पटना में काला दिवस: श्रमिक-किसान संगठनों ने बुलंद किया आंदोलन का स्वर, अजय कुमार, कौशलेंद्र वर्मा समेत सभी नेता रहे मौजूद

बक्सर, 01 अप्रैल (विक्रांत) राजधानी पटना में बुधवार को संयुक्त श्रमिक संघ एवं किसान मोर्चा के आह्वान पर “काला दिवस” मनाया गया। मिलर स्कूल मैदान से नियोजन भवन तक निकाले गए विशाल जुलूस में सैकड़ों संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूर, किसान, खेत मजदूर, महिला कर्मी, आशा कार्यकर्ता और नौजवान शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाए जैसे “श्रम संहिता वापस लो”, “स्थायी रोजगार की गारंटी दो”, “एमएसपी को कानूनी दर्जा दो” और “निजीकरण व ठेका प्रथा बंद करो”। जुलूस नियोजन भवन के पास सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए एटक के महासचिव अजय कुमार ने नई श्रम संहिताओं को मजदूरों और किसानों के हितों के खिलाफ करार दिया। उन्होंने स्थायी रोजगार, सम्मानजनक वेतन, समान काम के लिए समान वेतन, बोनस और ग्रेच्युटी लागू करने, ठेका प्रथा बंद करने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा देने और निजीकरण की नीति पर कड़ा विरोध जताया।

आशा संघ के महासचिव कौशलेंद्र वर्मा ने योजना कर्मियों की अस्थिर स्थिति पर चिंता जताई, जबकि अन्य वक्ताओं में सीटू के महासचिव अनुपम कुमार, एक्टू के महासचिव आर.एन. ठाकुर, इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, एआईयूटीयूसी के सचिव सूर्यकर जितेंद्र, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महंतों और राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर शामिल थे। प्रदर्शन में गजनफर नवाब, सुरेंद्र सौरभ, मिथलेश जा, सुधीर कुमार, कुमार विंदेश्वर, अमर नाथ, हरिदेव ठाकुर, प्रमोद नंदन और मनोज कुमार समेत लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूरों और किसानों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक तथा तेज किया जाएगा।यह “काला दिवस” न केवल नीतियों के विरोध में बल्कि श्रमिक-किसान और योजना कर्मियों के अधिकारों की लड़ाई को उजागर करने वाला बड़ा आयोजन बनकर उभरा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top