Image

जलमीनार ठप: आधे शहर में हाहाकार, तीन दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग

बक्सर, 01 अप्रैल (विक्रांत) भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही डुमरांव नगर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। टीचर ट्रेनिंग संस्थान के निकट स्थित जलमीनार का मोटर खराब होने से पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे आधी आबादी के सामने शुद्ध पानी का संकट खड़ा हो गया है।

लंगटू महादेव मंदिर, फूलचंद कानू पथ, पासी टोला, जूठेरी गोड़ पथ, रजई मिश्रा की गली, निमेज टोला और ठठेरी बाजार समेत कई मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों अजीत कुमार जायसवाल, बब्लू श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार, बीरेन्द्र कुमार, संजय कुमार और ओंकार नाथ ने बताया कि चापानल के पानी से किसी तरह काम चलाया जा रहा है, लेकिन शुद्ध पेयजल के लिए जलमीनार ही एकमात्र भरोसा था।

हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूर्व वार्ड आयुक्त धीरज कुमार और पूर्व नप उपाध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा ने नगर परिषद से अविलंब जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं कई चापानल और समरसेबल भी खराब पड़े हैं, जिससे संकट और गहरा गया है।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top