• Home
  • मुख्य समाचार
  • पेट्रोल पर ‘प्रीमियम झटका’:160 रुपये लीटर पहुंचा XP100, मिडिल ईस्ट तनाव से लगी आग
Image

पेट्रोल पर ‘प्रीमियम झटका’:160 रुपये लीटर पहुंचा XP100, मिडिल ईस्ट तनाव से लगी आग

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देश में महंगाई के बीच एक और बड़ा झटका सामने आया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने प्रीमियम ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में 100 ऑक्टेन पेट्रोल (XP100) की कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर सीधे 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों की जेब पर असर साफ दिखाई देगा। सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ भी महंगा हो गया है।

इसकी कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ये नई दरें IOCL के सभी आउटलेट्स पर लागू कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी अपने प्रीमियम फ्यूल के दामों में बदलाव किया है। तेल कंपनियों ने इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को मुख्य कारण बताया है। खासतौर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, विशेषकर इजरायल-ईरान संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है।

इस फैसले का सीधा असर आम लोगों पर पड़ने वाला है। परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की लागत बढ़ेगी। प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस देता है, इसलिए कई वाहन मालिक इसे प्राथमिकता देते हैं, लेकिन कीमत बढ़ने से इसका इस्तेमाल सीमित हो सकता है। गौरतलब है कि XP100 पेट्रोल खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस कारों और स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए तैयार किया गया है। इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यानी मिडिल ईस्ट संकट के बाद यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत, जो अपनी लगभग 90% तेल जरूरत आयात से पूरी करता है, ऐसे वैश्विक घटनाक्रमों से सीधे प्रभावित होता है। फिलहाल सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन संकेत साफ हैं—अगर वैश्विक हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में आम ईंधन भी महंगा हो सकता है।

Releated Posts

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top