• Home
  • फ़िल्म
  • धुरंधर का धमाल 13 दिन में 1400 करोड़ पार, विक्की कौशल ने बताया ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’
Image

धुरंधर का धमाल 13 दिन में 1400 करोड़ पार, विक्की कौशल ने बताया ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में इस समय सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है—धुरंधर: द रिवेंज। रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि दर्शक ही नहीं, सितारे भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।अब इस कड़ी में विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है। रिलीज के 13 दिन बाद फिल्म देखने पहुंचे विक्की ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा रिव्यू शेयर करते हुए इसे “गोल्ड स्टैंडर्ड” बताया।

उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा कि उनका क्राफ्ट, मेहनत और विजन काबिले-तारीफ है और यह सफलता पूरी तरह डिजर्व की गई है।विक्की ने खास तौर पर रणवीर सिंह की जमकर सराहना की। फिल्म में रणवीर के ‘हमजा अली मजारी’ किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर उनकी बारीकियां और ऊर्जा बेहद प्रेरणादायक हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म की एडिटिंग और बाकी टीम के काम को भी शानदार बताया।

दिलचस्प बात यह रही कि विक्की ने अपने रिव्यू में कुछ कलाकारों का जिक्र नहीं किया, लेकिन बाकी टीम को जमकर सराहा और सभी को “धुरंधर” करार दिया। उधर, फिल्म की कमाई के आंकड़े भी हैरान कर देने वाले हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने महज 13 दिनों में दुनियाभर में 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। भारत में ही इसका नेट कलेक्शन 899 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना रहा है। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि बॉलीवुड में नए बेंचमार्क भी सेट कर दिए हैं।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top