• Home
  • मुख्य समाचार
  • हाई अलर्ट में भी दहली बिहारशरीफ: दिनदहाड़े ज्वेलर्स स्टाफ से लूट की कोशिश, हथियार छोड़ भागे बदमाश
Image

हाई अलर्ट में भी दहली बिहारशरीफ: दिनदहाड़े ज्वेलर्स स्टाफ से लूट की कोशिश, हथियार छोड़ भागे बदमाश

नालंदा, 30 मार्च (अविनाश कुमार) नालंदा जिले में 31 मार्च 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन द्वारा घोषित हाई अलर्ट के बीच अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सघन आबादी वाले इलाके में दिनदहाड़े ज्वेलर्स स्टाफ से लूट की कोशिश ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित काशी तकिया इलाके की है, जहां तीन हथियारबंद बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, मुन्नालाल महेशलाल आर्य ज्वेलर्स के कर्मचारी बस पकड़ने के लिए रामचंद्रपुर जा रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए ओवरटेक किया और बैग छीनने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बदमाश ने पिस्टल तानकर गोली चलाने की भी कोशिश की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती देख अपराधियों के हौसले पस्त हो गए और वे मौके पर ही अपनी बाइक, पिस्टल और कारतूस छोड़कर फरार हो गए।ज्वेलर्स के डायरेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को बैंक और निजी कार्य से पटना भेजा जा रहा था। अपराधियों को शक था कि बैग में भारी मात्रा में नकदी या जेवरात हैं, जबकि उसमें केवल जरूरी दस्तावेज ही मौजूद थे। उन्होंने बढ़ते अपराध पर नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।इधर, लहेरी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके से अपराधियों की बाइक और अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं। वाहन नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।वीवीआईपी मूवमेंट से पहले हुई इस घटना ने हाई अलर्ट की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

मुजफ्फरपुर को सीएम की सौगात: 1047 करोड़ की 981 योजनाओं का शुभारंभ, एयरपोर्ट से रैपिड रेल तक कई बड़े ऐलान

मुजफ्फरपुर, 13 जुलाई (संतोष गुप्ता) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर को विकास की नई उड़ान देने…

SH-78 पर मौत की रफ्तार: कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, चालक गाड़ी समेत फरार

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-78 पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने…

BRC भवन में शराब पार्टी का भंडाफोड़: शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, ताबड़तोड़ निलंबन

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित ब्लॉक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top