📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡विकसित भारत का सपना साकार करने मैदान में उतरे युवा, बक्सर से छह प्रतिभाएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ⚡दीपों की रोशनी से जगमगाया छठिया पोखरा, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ⚡जमीन के लालच में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग सास को सप्ताहभर भूखा-प्यासा रखकर हत्या का आरोप, शव गायब, छह पर FIR ⚡28 गेंदों में शतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 14 छक्कों से UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां ⚡तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन ⚡रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना ⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए
  • Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • दीपों की रोशनी से जगमगाया छठिया पोखरा, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Image

दीपों की रोशनी से जगमगाया छठिया पोखरा, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बक्सर, 24 नवंबर (विक्रांत) देव दीपावली के पावन अवसर पर डुमरांव नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों और तालाबों के घाटों पर हजारों दीप जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना और दीपदान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

डुमरांव नगर स्थित प्रसिद्ध छठिया पोखरा के काकी जी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य गंगा आरती आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच आयोजित गंगा आरती ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। छठिया पोखरा के चारों तरफ जलते दीपों की कतारों ने ऐसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।

तालाब का तट दीपों की रोशनी से जगमगाता रहा। इस अनुपम छटा को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। लोग इस खूबसूरत पल को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। गंगा आरती के दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से आरती में हिस्सा लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। देव दीपावली का यह आयोजन डुमरांव में देर तक चर्चा का विषय बना रहा।

Releated Posts

विकसित भारत का सपना साकार करने मैदान में उतरे युवा, बक्सर से छह प्रतिभाएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

बक्सर, 24 नवंबर (विक्रांत) विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए बक्सर के युवाओं ने…

जमीन के लालच में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग सास को सप्ताहभर भूखा-प्यासा रखकर हत्या का आरोप, शव गायब, छह पर FIR

पटना, 24 नवम्बर (पटना डेस्क) सीवान जिले में जमीन की लालच में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक…

28 गेंदों में शतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 14 छक्कों से UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

नई दिल्ली, 24 नवम्बर (अशोक “अश्क”) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया…

तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन

मुजफ्फरपुर, 24 नवंबर (संतोष गुप्ता) रामदयालु नगर रेलखंड से होकर रात में आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top