📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता ⚡एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश ⚡बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती ⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार
  • Home
  • कृषि
  • बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण
Image

बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण

बक्सर, 23 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित अत्याधुनिक ‘सीड जर्मिनेटर’ के डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने पंजीकृत कर लिया है। इस तकनीक से बीजों के अंकुरण और गुणवत्ता की जांच अधिक सटीक तरीके से की जा सकेगी। साथ ही ऊर्जा की खपत भी कम होगी। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि को कृषि क्षेत्र में नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वैज्ञानिकों ने ‘सिंगल चैंबर सीड जर्मिनेटर इंसुलेटेर सह नोबल गैस (जेनॉन गैस) फॉर जर्मिनेशन ऑफ प्लांट सीड्स’ नामक उपकरण विकसित किया है। इसकी खासियत अंकुरण कक्ष के तापमान और वातावरण को नियंत्रित रखने के लिए नोबल गैस जेनॉन का इस्तेमाल है।

इसमें अल्ट्रासोनिक ह्यूमिडिफायर और ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से बीजों के अंकुरण परीक्षण के दौरान अनुकूल वातावरण बनाए रखने और जांच में त्रुटि की संभावना को न्यूनतम करने में मदद मिलेगी।इस उपकरण का इस्तेमाल सरकारी और अन्य बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं में किया जा सकेगा। इससे बीजों की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया को अधिक भरोसेमंद और किफायती बनाने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय अब इस तकनीक का व्यावसायिक उत्पाद तैयार करने की दिशा में पहल करेगा। इसके लिए विभिन्न कंपनियों को समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत उत्पादन और तकनीकी सहयोग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह ने इस उपलब्धि पर बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. फिजा अहमद सहित वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नोबल गैस आधारित सीड जर्मिनेशन तकनीक विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके इस्तेमाल से देश की बीज गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं में कम खर्च पर बेहतर जांच संभव हो सकेगी। इस तकनीक को विकसित करने में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राज किशोर कुमार और डॉ. अशोक कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कुलपति ने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण के साथ कृषि अनुसंधान में नए प्रयोग विश्वविद्यालय की पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

Releated Posts

24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बेतिया, 23 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ना किसानों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। न्यू…

बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) सिवान जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने…

समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी

पटना, 23 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में राजस्व अधिकारियों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top