📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता ⚡एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश ⚡बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती ⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार
  • Home
  • कृषि
  • 24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Image

24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बेतिया, 23 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ना किसानों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। न्यू स्वदेशी शुगर मिल्स में 24 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होगा। मिल में पेराई की तारीख घोषित होते ही किसानों ने गन्ने की कटाई तेज कर दी है। खेतों से गन्ना काटकर मिल यार्ड तक पहुंचाने का काम भी शुरू हो गया है। पेराई शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के साथ रबी फसलों की बुवाई के लिए खेत खाली करने में सहूलियत मिलेगी।मिल प्रबंधन ने गन्ना आपूर्ति को व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों को निर्धारित पेराई तिथि से पांच दिन पहले ही चालान भेजे जा रहे हैं, ताकि वे तय समय पर गन्ने की आपूर्ति कर सकें। इससे मिल गेट पर अनावश्यक भीड़ और किसानों को होने वाली प्रतीक्षा कम करने की कोशिश की जा रही है। मिल परिसर में 20 नवंबर को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पेराई सत्र की शुरुआत की तैयारी की गई।

मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यार्ड से लेकर फैक्ट्री परिसर तक आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। गन्ना आपूर्ति में किसानों को परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने किसानों से आगामी पेराई सत्र के लिए अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की खेती करने की अपील की।इस बार मिल प्रबंधन ने खूंटी गन्ने की कटाई को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को पुराने गन्ने की कटाई कर खेत खाली करने और समय पर अगली फसल लगाने का मौका मिलेगा। खासकर रबी फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।हालांकि, पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही गन्ना किसानों के सामने ढुलाई की समस्या खड़ी होने लगी है। क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं।

वहीं, खेतों में नमी के कारण गन्ना लदे ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के फंसने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में मिल तक गन्ना पहुंचाना किसानों के लिए चुनौती बन सकता है। किसानों को उम्मीद है कि पेराई शुरू होने के साथ आपूर्ति व्यवस्था भी सुचारू रहेगी और सड़क की समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित स्तर पर पहल होगी।

Releated Posts

बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण

बक्सर, 23 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी…

बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) सिवान जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने…

समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी

पटना, 23 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में राजस्व अधिकारियों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top