• Home
  • Crime
  • 75 लाख की रंगदारी का खेल, फिल्मी स्टाइल में फिरौती मांगने वाले 7 युवक गिरफ्तार
Image

75 लाख की रंगदारी का खेल, फिल्मी स्टाइल में फिरौती मांगने वाले 7 युवक गिरफ्तार

नालंदा, 10 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर व्यवसायी से 75 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। घटना 6 अप्रैल की है, जब व्यवसायी को अज्ञात नंबर से कॉल कर 75 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दहशत में आए पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारत सोनी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे। तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने बिहारशरीफ, मानपुर समेत विभिन्न स्थानों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन कुमार, नीरज कुमार, रविशंकर कुमार, आर्यन शर्मा, राहुल कुमार, गुड्डू कुमार और प्रेरित कुमार शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी आरोपी शिक्षित हैं और सामान्य पेशों से जुड़े हुए हैं। इनमें एक फिल्ममेकर और एक निजी स्कूल का डांस टीचर भी शामिल है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फिल्मों से प्रेरित होकर कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में इस अपराध की योजना बना रहे थे। उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस खुलासे के बाद स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top