• Home
  • मुख्य समाचार
  • 70वीं बीपीएससी में खानपुर का डंका, दो युवाओं ने लहराया सफलता का परचम
Image

70वीं बीपीएससी में खानपुर का डंका, दो युवाओं ने लहराया सफलता का परचम

समस्तीपुर, 21 जून (हर्षिता “अश्क”) 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के परिणाम में खानपुर प्रखंड के दो होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक ओर विक्रमपट्टी गांव निवासी अतुल कुमार का चयन बिहार गृह रक्षक वाहिनी में सहायक समादेष्टा (असिस्टेंट कमांडेंट) पद पर हुआ है, वहीं नत्थद्वार गांव के सरोज पासवान ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर नई उपलब्धि दर्ज की है।विक्रमपट्टी निवासी अतुल कुमार, दिनेश प्रसाद सहनी एवं शिक्षिका कृष्णा कुमारी के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और गांववासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

उधर, नत्थद्वार गांव के सरोज पासवान ने कठिन संघर्ष और अथक मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। स्वर्गीय विष्णुदेव पासवान के पुत्र सरोज बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सरोज की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव और खानपुर प्रखंड की उपलब्धि है। दोनों सफल अभ्यर्थियों की कामयाबी पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।

इस अवसर पर उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार, बीडीओ बिजय कुमार चंद्र, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ संजीव कुमार, पूर्व मुखिया राम विलास सहनी, प्रधान सहायक धर्मबीर कुमार यादव, त्रिपुरारी झा, निरंजन कुमार राय, शिक्षक महेश यादव, पंचायत समिति सदस्य नरेश महतो, मुखिया विनोद कुमार सिंह, अधिवक्ता ब्रजनन्दन राय, ब्रजेश कुमार राय तथा समाजसेवी अविनाश शर्मा सहनी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top