• Home
  • मुख्य समाचार
  • 5 घंटे थमेगी रफ्तार: दीघा से रूपसपुर तक 7-8 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक, जानें नए रूट
Image

5 घंटे थमेगी रफ्तार: दीघा से रूपसपुर तक 7-8 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक, जानें नए रूट

पटना, 06 अप्रैल (अविनाश कुमार) राजधानी में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चल रहे बड़े प्रोजेक्ट का असर अब ट्रैफिक पर पड़ने वाला है। 132 केवी ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन निर्माण कार्य के कारण 7 और 8 अप्रैल को दीघा ओवरब्रिज से रूपसपुर रेलवे ओवरब्रिज तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा। दोनों दिनों सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूनिट (पेसू) ने बताया कि दीघा लॉक से खगौल लॉक तक मुख्य नहर के किनारे मोनोपोल ट्रांसमिशन टावर स्थापित किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से नेहरू पथ (रूपसपुर आरओबी) और पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन के पास ट्रैफिक ब्लॉक लगाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पाटलिपुत्र जंक्शन से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन दीघा ब्रिज होकर जाएंगे, जबकि दक्षिण की ओर जाने के लिए दीघा ब्रिज, दानापुर कैंट और सगुना मोड़ होते हुए नेहरू पथ का उपयोग करना होगा। वहीं, पाटलिपुत्र से दक्षिण दिशा के वाहन सीधे नेहरू पथ (रूपसपुर आरओबी) से गुजरेंगे।

पेसू के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी अंडरग्राउंड केबल निर्माण कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके स्थान पर अब दो सर्किट वाली 132 केवी ओवरहेड लाइन तैयार की जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद करीब 300 मेगावाट बिजली आपूर्ति संभव होगी, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली की स्थिति बेहतर होगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि जाम की स्थिति न बने।

Releated Posts

फार्मर आईडी नहीं तो अटक जाएगी पीएम किसान की किस्त, समस्तीपुर के 85 हजार किसानों पर मंडराया बड़ा संकट

समस्तीपुर, 31 मई (हर्षिता “अश्क”) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

रिशु राज केस में बड़ा खुलासा: ठेकेदार की गिरफ्तारी से हिली नौकरशाही, कई IAS-इंजीनियर जांच एजेंसियों के रडार पर

पटना, 31 मई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी टेंडर घोटाले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ठेकेदार…

अब घर बैठे होगी जांच: 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी सेवा, समस्तीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था का बड़ा बदलाव

समस्तीपुर, 31 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जल्द ही अत्याधुनिक और सुविधाजनक पैथोलॉजी…

साकेत के पास मौत का मलबा: इमारत ढहने पर बड़ी कार्रवाई, एमसीडी के दो अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली, 31 मई (अशोक “अश्क”) दक्षिण दिल्ली के सैदुलअजाइब इलाके में साकेत मेट्रो स्टेशन के समीप पांच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top