• Home
  • राजनीति
  • 4399 दिनों का मोदी युग: बक्सर में गूंजे जयकारे, मंदिरों में हवन-पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4399 दिनों का मोदी युग: बक्सर में गूंजे जयकारे, मंदिरों में हवन-पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बक्सर, 10 जून (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों तक देश का नेतृत्व करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे बिहार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में बक्सर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—बरहमपुर, डुमरांव, बक्सर और राजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में हवन-पूजन, आरती और प्रसाद वितरण कर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।भाजपा नेताओं ने इसे केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, विकास और नए भारत के संकल्प का प्रतीक बताया। पार्टी के अनुसार 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में बरहमपुर और डुमरांव विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वहीं बक्सर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध रामेश्वर मंदिर में सदर विधायक आनंद मिश्रा ने हवन-पूजन में भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में उनके नेतृत्व की निरंतरता के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में देश को नई दिशा दी है और भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत किया है।

सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और आम लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की क्षमता ने देश के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश भी उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर परिसरों में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे “सेवा, सुशासन और संकल्प के 12 वर्ष” का उत्सव बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top