• Home
  • Crime
  • 30 घंटे में लूटकांड का पर्दाफाश: दो शातिर गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद
Image

30 घंटे में लूटकांड का पर्दाफाश: दो शातिर गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

नालंदा, 24 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस्लामपुर थाना क्षेत्र में कोबिल पार नदी पुल के समीप हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 30 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।जानकारी के अनुसार 21 और 22 जून 2026 की दरम्यानी रात लगभग 11:30 बजे कोबिल पार नदी पुल के पास मोटरसाइकिल से जा रहे दो व्यक्तियों को अज्ञात अपराधियों ने घेर लिया था।

अपराधियों ने उनसे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा-2 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। परिणामस्वरूप पुलिस ने केवल 30 घंटे के भीतर पूरे मामले का सफल उद्भेदन कर दिया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल संख्या BR21AK-9182 तथा लूटी गई मोटरसाइकिल संख्या BR21AE-2736 को बरामद कर लिया।

साथ ही दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल कुमार (20 वर्ष), निवासी बेतौली, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद तथा दीपु कुमार (21 वर्ष), निवासी खेदनबिगहा, थाना इस्लामपुर, जिला नालंदा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों के बयान के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न थानों में उनके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में इस्लामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार, अवर निरीक्षक अरुण कुमार यादव, अरुण कुमार राय तथा सशस्त्र बलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top