• Home
  • मुख्य समाचार
  • 16 किमी की दौड़ बनी मौत का सफर: लू की चपेट में आया प्रशिक्षु जवान, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Image

16 किमी की दौड़ बनी मौत का सफर: लू की चपेट में आया प्रशिक्षु जवान, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना, 11 जून (पटना डेस्क) भीषण गर्मी और जानलेवा लू के बीच चल रहे पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने एक प्रशिक्षु जवान की जिंदगी छीन ली। रोहतास जिले के डेहरी स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप-2) परिसर में प्रशिक्षण के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराए गए एक जवान की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि मृत जवान के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी श्रीराम कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बीसैप-2 परिसर में प्रशिक्षु जवानों का नियमित शारीरिक प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान जवानों को करीब 16 किलोमीटर लंबी दौड़ पूरी करनी थी। तेज धूप, उमस और अत्यधिक गर्मी के बीच दौड़ के दौरान तीन प्रशिक्षु जवान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने तत्काल तीनों जवानों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन श्रीराम कुमार की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रिय रंजन ने बताया कि तीनों जवानों में हीट स्ट्रोक के लक्षण पाए गए थे। अत्यधिक गर्मी, शरीर में पानी की कमी और लगातार शारीरिक परिश्रम के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। दो जवानों का इलाज जारी है, जबकि एक जवान को गंभीर हालत में रेफर किया गया था।बुधवार को पटना में इलाज के दौरान श्रीराम कुमार ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का शव एंबुलेंस से सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।सहायक जिला आपदा पदाधिकारी प्रेरणा कुमारी ने बताया कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लू लगना प्रमाणित होता है तो सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घटना ने भीषण गर्मी में प्रशिक्षण व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top