• Home
  • मुख्य समाचार
  • हार्ट अटैक ने छीना एक और वीर सपूत: राजकीय सम्मान के साथ नम आँखों से जवान विनोद पासवान को अंतिम विदाई
Image

हार्ट अटैक ने छीना एक और वीर सपूत: राजकीय सम्मान के साथ नम आँखों से जवान विनोद पासवान को अंतिम विदाई

नालंदा, 25 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत परिऔना पंचायत के कुबड़ा बिगहा गांव में गुरुवार को उस समय गमगीन माहौल छा गया, जब छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में तैनात जवान विनोद पासवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 23 जून को हार्ट अटैक से हुए उनके आकस्मिक निधन की खबर ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के पैतृक आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार तथा नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विनोद पासवान का असमय निधन नालंदा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा में दिन-रात तैनात जवानों की बदौलत ही नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। विनोद पासवान एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित जवान थे, जिनकी सेवाओं को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।वहीं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि दिवंगत जवान ने अपनी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना से वर्दी का मान बढ़ाया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं और सहायता परिजनों तक पहुंचाई जाएगी। अंतिम संस्कार से पूर्व जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से जवान को अंतिम सलामी दी गई। जवानों ने सम्मानपूर्वक सलामी देकर अपने साथी को विदाई दी। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा वातावरण भावुक हो उठा। वीर जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। कुबड़ा बिगहा गांव पूरे दिन शोक में डूबा रहा और लोग विनोद पासवान की सेवाओं तथा उनके व्यक्तित्व को याद करते रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top