• Home
  • मुख्य समाचार
  • हरियाबारा टोल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: एक की मौत, दो गंभीर, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
Image

हरियाबारा टोल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: एक की मौत, दो गंभीर, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

पटना, 14 सितम्बर (पटना डेस्क) अररिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला। हरियाबारा टोल टैक्स के समीप सोमवार सुबह पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय अशरफ की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के साथ एनएचएआई की गश्ती और एंबुलेंस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। तीनों घायलों को आनन-फानन में अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अशरफ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहिद की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

बाइक चला रहे मोहम्मद महमूद आलम का इलाज अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया गया कि बसंतपुर मानिकपुर वार्ड संख्या आठ निवासी इस्लाम के पुत्र अशरफ, शाहिद और महमूद आलम राजमिस्त्री का काम करते थे और आपस में साथी थे। सोमवार सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में पोठिया जा रहे थे। हरियाबारा टोल टैक्स से कुछ दूरी पर पीछे से तेज गति में आए अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। अशरफ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था।

उसकी मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घटना ने एक बार फिर एनएच पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top