• Home
  • Crime
  • हत्या-लूट के खिलाफ उबल रहा गुस्सा: 22 जून को ताजपुर थाना घेरेंगे माले कार्यकर्ता, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज
Image

हत्या-लूट के खिलाफ उबल रहा गुस्सा: 22 जून को ताजपुर थाना घेरेंगे माले कार्यकर्ता, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

समस्तीपुर, 18 जून (मोहम्मद जमशेद) ताजपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटनाओं के विरोध में भाकपा माले ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने 98/26 संजीव सहनी हत्याकांड समेत विभिन्न लंबित आपराधिक मामलों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर 22 जून को ताजपुर थाना घेराव करने की घोषणा की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित सूचना भी भेज दी गई है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 22 जून को सुबह 11 बजे जनता मैदान, ताजपुर से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ताजपुर थाना पहुंचेगा, जहां प्रदर्शन, सभा और मांगपत्र सौंपने का कार्यक्रम आयोजित होगा।

पार्टी नेताओं का आरोप है कि ताजपुर क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटनाओं ने आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। कई चर्चित मामलों में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।भाकपा माले ने विशेष रूप से 98/26 संजीव सहनी हत्याकांड, नीम चौक सोना लूट कांड, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी गोलीकांड, दर्जिनिया चौर हत्याकांड और हरपुर भिंडी पीट-पीटकर हत्या मामले का उल्लेख करते हुए इन सभी मामलों के अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

पार्टी का कहना है कि जब तक अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती। साथ ही ताजपुर क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए माले नेताओं ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो. एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, ललन दास और राजदेव प्रसाद सिंह द्वारा लगातार गांव-गांव में जनसभाएं और बैठकें की जा रही है। भाकपा माले ने क्षेत्र की जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक संगठनों से बड़ी संख्या में 22 जून के थाना घेराव कार्यक्रम में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। पार्टी का दावा है कि यह आंदोलन अपराध के खिलाफ जनता की आवाज बनेगा।

Releated Posts

5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) पंजाब में एक व्यवसायी से करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के…

पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका

पटना, 14 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ कन्हैया ठाकुर की संदिग्ध मौत ने…

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top