• Home
  • मुख्य समाचार
  • स्कूल बंक कर ट्रेन से निकले 5 मासूम, समस्तीपुर स्टेशन पर RPF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Image

स्कूल बंक कर ट्रेन से निकले 5 मासूम, समस्तीपुर स्टेशन पर RPF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने मंगलवार को पांच मासूम बच्चों को गलत हाथों में जाने से बचा लिया। गश्त के दौरान समस्तीपुर रेलवे स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर डरे-सहमे हालात में स्कूल बैग लिए घूम रहे पांच बच्चों को RPF टीम ने सुरक्षित संरक्षण में लिया। पूछताछ में बच्चों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे दरभंगा जिले के गौसाघाट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र हैं और स्कूल बंक कर ककरघट्टी से ट्रेन पकड़कर घूमने निकल गए थे। भटकते-भटकते सभी समस्तीपुर पहुंच गए।

गश्ती दल में उप निरीक्षक पी.के. चौधरी, उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार, महिला आरक्षी पूजा टोप्पो तथा प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के रेस्क्यू प्रभारी सोनेलाल ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार शामिल थे। बच्चों ने अपनी पहचान राजीव कुमार (कक्षा 6), शिवम कुमार (कक्षा 7), अस्मित कुमार (कक्षा 7), राहुल कुमार (कक्षा 5) तथा 10 वर्षीय मंजीत कुमार (कक्षा 5) के रूप में बताई। सभी बच्चे गौसाघाट, दरभंगा के निवासी हैं। RPF टीम ने सभी बच्चों को सुरक्षित पोस्ट पर लाकर उनकी देखरेख की। इसके बाद प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के रेस्क्यू प्रभारी सोनेलाल ठाकुर ने भी पूछताछ की, जिसमें बच्चों द्वारा बताई गई पूरी जानकारी सही पाई गई।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी बच्चों को स्टेशन उपाधीक्षक की उपस्थिति में आगे की कार्रवाई एवं सुरक्षित प्रस्तुति के लिए प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, समस्तीपुर को सौंप दिया गया। RPF की इस सतर्कता की प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने जमकर सराहना की।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top