• Home
  • Crime
  • सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन: रेत में छिपाकर रखा था 80 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार
Image

सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन: रेत में छिपाकर रखा था 80 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

पटना, 15 मई (पटना डेस्क) भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी 45वीं वाहिनी वीरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। सीमा चौकी पिपराही की इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। एसएसबी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया। राहत-बचाव टीम के साथ जवान बताए गए स्थान कोसी पालर पहुंचे, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया।

सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को घेर लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक मुखिया बताया, जो सुपौल जिले के पिपराही गांव का निवासी है। संदेह गहराने पर जवानों ने आसपास के इलाके की तलाशी ली। तलाशी के दौरान रेत में दबाकर रखे गए चार प्लास्टिक के बंडल बरामद किए गए। जब बंडलों को खोलकर जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा पाया गया। बरामद गांजा का कुल वजन 80 किलोग्राम निकला। इसके बाद एसएसबी ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूरी कार्रवाई के बाद जब्त गांजा और गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर थाना रतनपुरा, जिला सुपौल को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इस अभियान में सहायक कमांडेंट मयूर रंगारी समेत एसएसबी जवानों की भूमिका सराहनीय रही। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top