• Home
  • Crime
  • सीएम के पीए हत्याकांड में बिहार-UP तक छापेमारी, बक्सर से लेकर अयोध्या तक पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Image

सीएम के पीए हत्याकांड में बिहार-UP तक छापेमारी, बक्सर से लेकर अयोध्या तक पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

बक्सर, 11 मई (विक्रांत) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार और उत्तर प्रदेश तक फैल गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से विशाल श्रीवास्तव नामक युवक को हिरासत में लिया था।

हालांकि पूछताछ के बाद उसे स्थानीय मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, क्योंकि उसके खिलाफ पहले से कुछ स्थानीय मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इधर, मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि राज सिंह कुछ समय से बक्सर में भी रह रहा था और गिरफ्तारी के डर से अयोध्या में छिपा हुआ था। पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। बलिया एसपी कार्यालय के पीआरओ ने बताया कि उन्हें मीडिया के जरिए राज सिंह के हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली है और स्थानीय पुलिस भी अब उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है।

जांच एजेंसियों ने मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य नामक दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल तीनों संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है। हालांकि अब तक किसी एजेंसी ने आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस केवल हिरासत में लेकर मामले की कड़ियों को जोड़ने और हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पूरे अभियान में पुलिस द्वारा अत्यधिक गोपनीयता बरती जा रही है, जिससे हत्याकांड को लेकर रहस्य और भी गहरा गया है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top