• Home
  • मुख्य समाचार
  • सिस्टम से तंग आकर दिया इस्तीफा: युवा IAS रिंकू सिंह राही का बड़ा कदम, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
Image

सिस्टम से तंग आकर दिया इस्तीफा: युवा IAS रिंकू सिंह राही का बड़ा कदम, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

नई दिल्ली, 31 मार्च (अशोक “अश्क”) उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के अचानक इस्तीफे ने प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। महज कुछ ही समय पहले सेवा में आए इस युवा अफसर के फैसले ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सूत्रों के मुताबिक, राही लंबे समय से बिना ठोस जिम्मेदारी के राजस्व परिषद में अटैच थे।

उन्होंने अपने इस्तीफे में स्पष्ट लिखा है कि उन्हें न तो उचित पोस्टिंग मिल रही थी और न ही जनसेवा का अवसर। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” काम कर रहा है, जिसके कारण वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रहे थे।राही ने अपने फैसले को नैतिक कदम बताते हुए कहा कि सिर्फ वेतन लेना, बिना वास्तविक कार्य के, उनके सिद्धांतों के खिलाफ है। यही कारण है कि उन्होंने सेवा छोड़ना बेहतर समझा।गौरतलब है कि शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील में एसडीएम के रूप में उनकी तैनाती के दौरान भी वे सुर्खियों में आए थे। ज्वाइनिंग के अगले ही दिन निरीक्षण के दौरान गंदगी और खराब व्यवस्था देखकर उन्होंने सख्त रुख अपनाया। एक व्यक्ति को खुले में पेशाब करते पकड़ने पर उन्होंने उसे उठक-बैठक की सजा दी, जिससे वकीलों में नाराजगी फैल गई।हालांकि बाद में विरोध के बीच राही ने सार्वजनिक रूप से तहसील की खराब स्थिति स्वीकार की और खुद भी वकीलों के सामने उठक-बैठक लगाकर संदेश दिया कि जिम्मेदारी सभी की है। उनके इस कदम की जहां कुछ लोगों ने सराहना की, वहीं कुछ ने इसे अनुचित बताया।अब उनके इस्तीफे ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और कार्य संस्कृति पर बहस छेड़ दी है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक युवा और ऊर्जावान अधिकारी को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर क्यों होना पड़ा।

Releated Posts

पटना स्नातक सीट पर गरमाया मुकाबला, डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज का साथ

पटना, 24 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई की घटना के विरोध में डुमरांव में एपवा का प्रतिवाद, छात्राओं की सुरक्षा पर सरकार से जवाबदेही की मांग

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

बक्सर से भागलपुर तक दौड़ेगा विश्वामित्र पथ: 92 करोड़ की योजनाओं की सौगात जीविका दीदियों की मेहनत पर मुख्यमंत्री ने खोला विकास का नया रास्ता

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) वामन द्वादशी के मौके पर बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के विकास…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता की दस्तक, डुमराँव न्यायालय में गूंजा कानूनी अधिकारों का संदेश

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top