• Home
  • रेलवे
  • सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान: 12 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
Image

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान: 12 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर, 16 जून (हर्षिता “अश्क”) मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12 परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इस फैसले से हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में बड़ी सुविधा मिलेगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के केंद्र मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया तथा सुपौल जिलों में बनाए गए हैं।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन दोपहर और शाम के समय किया जाएगा, ताकि दोनों पालियों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बेतिया से हाजीपुर एवं पाटलिपुत्र, मधुबनी से सोनपुर एवं सिवान, मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र और हाजीपुर, समस्तीपुर से पाटलिपुत्र एवं हाजीपुर, सहरसा से सिवान, सीतामढ़ी से हाजीपुर तथा पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव प्रमुख स्टेशनों जैसे बापूधाम मोतिहारी, चकिया, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और शाहपुर पटोरी सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा।

इससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को भी लाभ मिलेगा।रेल प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने, वैध टिकट के साथ यात्रा करने तथा रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए संबंधित स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05573 सरायगढ़–देवघर एक्सप्रेस को पुनर्निर्धारित करते हुए अपराह्न 1 बजे देवघर के लिए रवाना किया जाएगा। समस्तीपुर मंडल ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया है कि उनकी यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top