• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में नशे के खिलाफ जंग: 550 युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ, जागरूकता रथ रवाना
Image

समस्तीपुर में नशे के खिलाफ जंग: 550 युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ, जागरूकता रथ रवाना

समस्तीपुर, 25 जून (हर्षिता “अश्क”) जिले में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को समाहरणालय परिसर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं और अधिकारियों ने भाग लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून से 26 जून तक चल रहे सप्ताहिक जागरूकता अभियान के क्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय सभाकक्ष में दीप प्रज्ज्वलन, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी प्वाइंट, रंगोली प्रतियोगिता तथा सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अभियान में जिला खेल कार्यालय, जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र तथा एनसीसी कैडेट्स विंग के लगभग 550 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा), सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अधीक्षक मद्य निषेध, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखा, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top