• Home
  • Crime
  • समस्तीपुर में डबल मर्डर से दहशत: हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, इलाके में सनसनी
Image

समस्तीपुर में डबल मर्डर से दहशत: हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर, 08 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। नामापुर दरिया गांव में हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों युवकों को मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर निवासी संजय चौधरी के पुत्र प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर डीआईजी मनोज तिवारी, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, सदर डीएसपी-2 संजय कुमार तथा चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Releated Posts

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top