• Home
  • मुख्य समाचार
  • शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में भीषण आग: इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर तैनात
Image

शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में भीषण आग: इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर तैनात

नई दिल्ली, 20 जून (अशोक “अश्क”) राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके स्थित बिहारी कॉलोनी की गली नंबर-7 में शनिवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके बाद किसी स्थानीय निवासी ने तत्काल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विसेज की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग के कारण मकान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

Releated Posts

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top