• Home
  • Crime
  • वीडियो कॉल में पुलवामा आरोपी बना रिटायर्ड शिक्षक, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6.20 लाख उड़ाए
Image

वीडियो कॉल में पुलवामा आरोपी बना रिटायर्ड शिक्षक, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6.20 लाख उड़ाए

नालंदा, 09 अप्रैल (अविनाश पांडेय) साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 6.20 लाख रुपये की ठगी कर सनसनी फैला दी है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के मुढारी गांव का है, जहां 31 मार्च 2026 को शिक्षक के मोबाइल पर आए एक कॉल ने उनकी जिंदगी की जमा-पूंजी पर चोट कर दी। कॉल करने वालों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए शिक्षक पर देशद्रोह और पुलवामा हमले से जुड़ा होने का आरोप लगाया।

इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए फर्जी ‘सीबीआई अधिकारी’, ‘जज’ और ‘वरिष्ठ पुलिस अधिकारी’ बनकर उन्हें मानसिक दबाव में लिया गया। अपराधियों ने दावा किया कि उनके खाते में अपराध का पैसा आया है और जांच के नाम पर रकम ट्रांसफर करनी होगी, जो बाद में वापस कर दी जाएगी। डरे-सहमे शिक्षक को लगातार धमकाया गया कि मोबाइल बंद किया तो अंजाम बुरा होगा। यहां तक कि व्हाट्सएप पर फर्जी नोटिस भी भेजा गया, जिस पर आरबीआई की मुहर तक लगी थी। दबाव में आकर शिक्षक ने आरटीजीएस के माध्यम से 6.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

8 अप्रैल को पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मनी ट्रेल के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में ज्यादातर बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता है। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती, इसलिए ऐसे कॉल से सतर्क रहें और तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top