• Home
  • मुख्य समाचार
  • विकसित भारत सम्मेलन में गरजे मंत्री कुमार शैलेंद्र, बोले— बक्सर बनेगा विकास का नया मॉडल
Image

विकसित भारत सम्मेलन में गरजे मंत्री कुमार शैलेंद्र, बोले— बक्सर बनेगा विकास का नया मॉडल

बक्सर, 20 जून (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला इकाई द्वारा भाजपा कार्यालय अहिरौली में शनिवार को विकसित भारत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर कुमार शैलेंद्र एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बक्सर की पावन धरती पर मंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और मजबूत आधारभूत संरचना किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली शर्त होती हैं।

मंत्री ने कहा कि मोदी जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी राज्य के कोने-कोने को आधुनिक सड़कों और पुलों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका सीधा लाभ बक्सर की जनता को मिल रहा है। उन्होंने बक्सर में संचालित एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले को राज्य और देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। इससे स्थानीय व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे।कार्यक्रम को मनोज सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजेश सिन्हा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), प्रदीप दुबे, राणा प्रताप सिंह, रामाश्रय प्रसाद, धनंजय तिर्गुण एवं भुटेली तिवारी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पूनम रविदास, रानी चौबे, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, संध्या पाण्डेय, कंचन देवी, सुनील सिंह, रमेश गुप्ता, दीपक पाण्डेय, भारत भूषण सिंह, जयप्रकाश राय, अविनाश पाण्डेय, प्रिया राय, सतीश त्रिपाठी, मनोज पांडेय, धनंजय राय, विंध्याचल सिंह, सोनू राय, भास्कर सिंह तथा मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top