• Home
  • मुख्य समाचार
  • वर्दी में रील्स बनाने पर गाज: बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 कर्मियों पर कार्रवाई, SOP तोड़ने पर सख्ती
Image

वर्दी में रील्स बनाने पर गाज: बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 कर्मियों पर कार्रवाई, SOP तोड़ने पर सख्ती

पटना, 22 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वर्दी में रील्स और वीडियो पोस्ट करने वाले 40 पुलिसकर्मियों की पहचान कर पुलिस मुख्यालय ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस मुख्यालय के इंटरनेट मीडिया सेंटर द्वारा किए गए अनुश्रवण में यह सामने आया कि कई पुलिस पदाधिकारी और जवान वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स बना रहे थे और उन्हें सार्वजनिक रूप से साझा कर रहे थे। इसे निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सीधा उल्लंघन माना गया है। इस पूरे मामले में एआईजी (कल्याण) के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि वर्दी में इस तरह की गतिविधियां अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस संबंध में पहले ही 16 दिसंबर को स्पष्ट SOP जारी की जा चुकी थी, जिसमें वर्दी में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही, जिसके बाद अब सख्ती दिखाई गई है।कार्रवाई की सूची में सबसे अधिक 16 पुलिसकर्मी पटना जिले के हैं। इसके अलावा मधुबनी, किशनगंज, दरभंगा, नालंदा, गया, सीतामढ़ी, सहरसा, जमुई और मुंगेर समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में आए हैं।

मुख्यालय ने सभी संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चिन्हित कर्मियों के खिलाफ त्वरित विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें और भविष्य में SOP का कड़ाई से पालन कराया जाए। इस कदम को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है। अब यह साफ हो गया है कि वर्दी में सोशल मीडिया पर ‘शोबाजी’ करने वालों पर सीधे कार्रवाई तय है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top