• Home
  • राजनीति
  • लोजपा (रामविलास) का बड़ा दांव: विधान परिषद चुनाव में अशरफ अंसारी के नाम पर मुहर, कार्यकर्ताओं में जश्न
Image

लोजपा (रामविलास) का बड़ा दांव: विधान परिषद चुनाव में अशरफ अंसारी के नाम पर मुहर, कार्यकर्ताओं में जश्न

पटना, 06 जून (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए अशरफ अंसारी के नाम पर सहमति जताई है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान और समावेशी राजनीति का प्रतीक बताया। उनका कहना है कि यह निर्णय चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन को और मजबूती देगा। साथ ही जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

अशरफ अंसारी के नाम पर सहमति बनने के बाद बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह और प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान ने खुशी जताई। पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन में लगातार काम करने वालों को महत्व देने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। फैसले के बाद अमित कुमार बब्लू, हरिहर पासवान, संतोष शर्मा, संजय पासवान, अविनाश शर्मा, गुलाम साबिर, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, संतोष स्वराज, मनोज सिन्हा और राकेश पासवान सहित कई नेताओं ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

वैशाली जिला इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने सामाजिक संतुलन और कार्यकर्ता सम्मान दोनों को प्राथमिकता दी है। श्रीकांत पासवान, धर्मवीर यादव, मो. नौशाद खान, कृष्ण मुरारी, पंकज झा, संजय चौधरी, अजीत चंद्रवंशी, सौरभ तिवारी, वर्षा कुमारी और सुनील पासवान समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने फैसले का स्वागत किया।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top