• Home
  • रेलवे
  • रेल से दौड़ी बिहार की मिठास: एक दिन में 228 क्विंटल लीची रवाना, रेलवे को मिला डेढ़ लाख से ज्यादा राजस्व
Image

रेल से दौड़ी बिहार की मिठास: एक दिन में 228 क्विंटल लीची रवाना, रेलवे को मिला डेढ़ लाख से ज्यादा राजस्व

समस्तीपुर, 04 जून (हर्षिता “अश्क”) बिहार की मशहूर शाही लीची इस बार रेलवे के जरिए देश के विभिन्न बाजारों तक तेजी से पहुंच रही है। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने लीची सीजन के दौरान पार्सल लोडिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए किसानों और व्यापारियों के लिए नई मिसाल कायम की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 03 जून 2026 को मात्र एक दिन में ट्रेन संख्या 11062 के माध्यम से दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों से कुल 1862 पैकेज लीची की बुकिंग की गई। इन पैकेजों के जरिए 228.41 क्विंटल लीची का परिवहन किया गया, जिससे रेलवे को 1.58 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

यह उपलब्धि न केवल रेलवे की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती है, बल्कि किसानों के लिए भी बड़ी राहत साबित हो रही है। समस्तीपुर मंडल द्वारा लीची उत्पादकों और व्यापारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पार्सल बुकिंग, लोडिंग और परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। रेलवे की इस पहल से किसानों को अपने उत्पाद देश के बड़े बाजारों तक समय पर पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ गई है। रेल मंत्रालय की प्राथमिकता किसानों को सस्ती और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

इसी सोच के तहत समस्तीपुर रेल मंडल लगातार कृषि उत्पादों के परिवहन को प्रोत्साहित कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी किसानों और व्यापारियों को बेहतर पार्सल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि खेतों की उपज बिना किसी बाधा के देशभर के बाजारों तक पहुंच सके और किसानों की आय में वृद्धि हो।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top