• Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों पर डबल मार: 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला, गाजियाबाद पहुंचना मजबूरी, सफर हुआ मुश्किल
Image

रेल यात्रियों पर डबल मार: 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला, गाजियाबाद पहुंचना मजबूरी, सफर हुआ मुश्किल

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दिल्ली-हावड़ा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कोलकाता समेत लंबी दूरी की करीब एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को अब अतिरिक्त दूरी और समय झेलना पड़ेगा। खासकर अलीगढ़ और आसपास के इलाकों के यात्रियों को अब कई ट्रेनों में सवार होने के लिए गाजियाबाद तक जाना पड़ेगा।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में चल रहे रीमॉडलिंग कार्य और कानपुर-लखनऊ सेक्शन में पटरियों के अपग्रेडेशन के कारण यह बदलाव किया गया है।

पहले से ही शताब्दी और वंदे भारत जैसी वीआईपी ट्रेनें गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। अब नई व्यवस्था ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बदले रूट के कारण पूर्वा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और नंदन कानन एक्सप्रेस जैसी अहम ट्रेनें अपने पारंपरिक दिल्ली-गाजियाबाद-अलीगढ़ मार्ग की बजाय गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ रूट से चलाई जाएंगी।

यह बदलाव अलग-अलग तारीखों में लागू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ रही हैं। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ रहा है जो अलीगढ़ से लखनऊ या पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करते हैं। अब उन्हें पहले गाजियाबाद पहुंचना होगा, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। गर्मी के मौसम में एसी ट्रेनों की सुविधा से भी कई यात्री वंचित हो रहे हैं।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह बदलाव अस्थायी है और ट्रैक अपग्रेडेशन के लिए जरूरी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके बेहतर प्रबंधन से उनकी परेशानियां कम की जा सकती थी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top