• Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य से कई ट्रेनें रद्द, बदले रूट और लेट चलेगीं एक्सप्रेस सेवाएं
Image

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य से कई ट्रेनें रद्द, बदले रूट और लेट चलेगीं एक्सप्रेस सेवाएं

समस्तीपुर, 02 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) रेल यात्रियों के लिए अगले दो दिनों तक सफर आसान नहीं रहने वाला है। समस्तीपुर मंडल के बेतिया–मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके चलते 2 और 3 जुलाई 2026 को कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द, आंशिक रूप से समाप्त अथवा परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। वहीं कुछ प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर पैसेंजर (63342), मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज पैसेंजर (63309) तथा 63341 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज पैसेंजर को निर्धारित तिथियों में पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

इससे दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14010) का समापन नरकटियागंज में होगा, जबकि वापसी में 14009 सत्याग्रह एक्सप्रेस नरकटियागंज से ही रवाना होगी। इसके अलावा 15215 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज एक्सप्रेस सगौली तक ही जाएगी तथा 15216 एक्सप्रेस सगौली से अपने गंतव्य के लिए चलेगी।एनआई कार्य के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, कोलकाता–अमृतसर स्पेशल समेत कुल 13 ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

ये ट्रेनें नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, सुगौली और मुजफ्फरपुर के वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरेंगी। इससे कई स्टेशनों पर यात्रियों को चढ़ने-उतरने की पूर्व योजना में बदलाव करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त 3 जुलाई को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से रवाना होगी, जबकि 12211 गरीबरथ एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलेगी।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति, परिचालन क्षमता और समयपालन में उल्लेखनीय सुधार होगा। फिलहाल यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top