• Home
  • रेलवे
  • राजधानी एक्सप्रेस में विदेशी सुपारी का बड़ा खेल बेनकाब, आरपीएफ-कस्टम की संयुक्त कार्रवाई में 1748 किलो माल जब्त
Image

राजधानी एक्सप्रेस में विदेशी सुपारी का बड़ा खेल बेनकाब, आरपीएफ-कस्टम की संयुक्त कार्रवाई में 1748 किलो माल जब्त

पटना, 25 मई (पटना डेस्क) हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और कस्टम विभाग की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी सुपारी की बड़ी खेप पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20503 अप के पार्सल वैन से 1748 किलोग्राम विदेशी सुपारी बरामद की गई है, जिसकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। कार्रवाई के बाद पूरे रेल महकमे में हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार के नेतृत्व में हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर राजधानी एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पार्सल वैन की वीपी बोगी संख्या एसई 203486 में संदिग्ध पैकेट पाए गए।

जांच में कुल 19 पैकेट विदेशी सुपारी बरामद हुई। मौके पर मौजूद कस्टम विभाग के सुपरिटेंडेंट बालमुकुंद यादव और उनकी टीम ने ट्रेन के गार्ड अखिलेश यादव तथा टीपीसी पार्सल हाजीपुर के धीरज कुमार की उपस्थिति में पैकेटों को नीचे उतरवाया। इसके बाद सभी पैकेटों को पार्सल कार्यालय हाजीपुर लाकर तौला गया, जहां इनका कुल वजन 1748 किलोग्राम पाया गया। कस्टम विभाग ने विदेशी सुपारी की कीमत 351 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की, जिसके आधार पर बरामद माल की कुल कीमत करीब 6 लाख 13 हजार रुपये से अधिक आंकी गई। कस्टम विभाग ने पूरे मामले में कस्टम अधिनियम 1962 की धारा 110 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बरामद सुपारी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। आरपीएफ और कस्टम विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को हाल के दिनों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top