• Home
  • राजनीति
  • राजगीर में राजवंशी समाज का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री श्रवण कुमार के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
Image

राजगीर में राजवंशी समाज का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री श्रवण कुमार के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

नालंदा, 11 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के राजगीर स्थित कुंड परिसर कुटिया में उस समय उत्साह और राजनीतिक जोश का माहौल बन गया, जब भारतीय राजवार राजवंशी समाज द्वारा बिहार सरकार के नवमनोनीत ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय राजवार समाज नालंदा के अध्यक्ष बालेश्वर राजवंशी ने की। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच स्वागत किया गया।

समाज के लोगों ने उन्हें गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बताते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने से समाज को नई ताकत मिली है। अध्यक्ष बालेश्वर राजवंशी ने कहा कि पूरा राजवंशी समाज एकजुट होकर अपने नेता का सम्मान करने पहुंचा है और यह समाज की मजबूती का प्रतीक है। अपने संबोधन में मंत्री श्रवण कुमार ने समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि कुंड परिसर में बने कुटिया के विकास में सरकार लगातार सहयोग करती रही है और आगे भी हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मलमास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना भी बनाई गई है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट सरकार के नेतृत्व में बिहार में “न्याय के साथ विकास” की नीति पर तेजी से काम हो रहा है। हर समाज को बराबरी का सम्मान और विकास का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार को देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि सरकार बोलने से ज्यादा काम करने में विश्वास करती है और बिहारवासियों की सेवा ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष जीरो देवी, श्याम दोव राजवंशी, सुरेंद्र राजवंशी, मिथिलेश राजवंशी, चंदन राजवंशी, बिरजू राजवंशी, संपत राजवंशी, उदय राजवंशी, अरुण राजवंशी, वार्ड पार्षद कविता कुमारी, मनीषा कुमारी, विनोद राजवंशी, जदयू नेत्री मीरा कुमारी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top